#हरदोई:- पिहानी- झूमते गाते भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरिए रवाना#
#हरदोई:- पिहानी- झूमते गाते भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरिए रवाना#
#हरदोई: पिहानी- झूमते गाते अबीर गुलाल उड़ाते कांवरिए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गोला रवाना हो गए। बाबा मंशानाथ समिति के तत्वावधान में निकली कांवर यात्रा में सैकड़ों कांवरिए गगनभेदी जयघोष के साथ प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए रवाना हो गए#
#गौरतलब है कि बाबा मंशानाथ सेवा समिति द्वारा बाबा मंशानाथ बाबा लक्कड़नाथ विशाल कावड़ बाबा मंशानाथ सेवा समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से अनवरत कावर यात्रा कराई जा रही है जिसमें पिहानी नगर के महिलाएं बच्चे और पुरुष सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में झूमते हुए राजघाट से गंगा जल भर कर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं बाबामंशानाथ बाबा लक्कड़नाथ विशाल कबाड़ यात्रा के सदस्य अजात बाजपेई ने बताया कि उनकी कावर में लगभग 200 सौ काँवरिया चल रहे है#
#रास्ते में ग्राम हरैया के निकट शारदा नहर के पुल के पास सेवा संकल्प समिति मिश्राना की ओर से कावड़ियों को बिस्कुट और पानी वितरण कर कांवरियों की सेवा की गई। सेवा संकल्प समिति मिश्राना की ओर से बैभव अवस्थी,अश्वनी बाजपेई,गौरव गुप्ता,मनीष सविता ,आशुतोष,सर्बेश मिश्रा पुक्के, आदि लोगों ने व्यवस्थाएं संभाली#

No comments