Breaking News

#हरदोई:- सण्डीला- में दसवीं महोर्रम को सुपुर्द ए खाक हुए ताजिये#


#हरदोई:- सण्डीला- में दसवीं महोर्रम को सुपुर्द ए खाक हुए ताजिये#

#हरदोई: सण्डीला- क्षेत्र के अंतर्गत मोहर्रम के दसवें दिन शनिवार को इमाम हुसैन की शहादत में छुरी का मातम मनाया गया और बीती रात आग का मातम भी मनाया गया इस्लामिक धर्म के लोगों के लिए यह महीना बहुत अहम होता है।क्योंकि इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी।हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे थे छुरी के मातम के दौरान निकाला जुलूस हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के महीने के दसवें दिन को शिया समुदाय के लोग छुरी का मातम पर मनाते हैं जिसे आशूरा भी कहा जाता है।आज मोहर्रम के दसवें दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हां जी के साथ लेकर जुलूस कर्बला में ताजियों को दफन कर दिया पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ताजियादारो ने गम जताया और आग और छुरी के मातम के साथ हुसैन को याद भी किया। इस्लाम धर्म की मान्यता के मुताबिक हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ मोहर्रम माह के दसवें दिन कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे उनकी शहादत और कुर्बानी के तौर पर इस दिन को याद किया जाता है।ताजिया मोहर्रम के दसवें दिन यानी आशूरा के दिन ताजियादारी की जाती है। दरगाह हजरत मीरा मूईजूद्दीन में भी गरीब नवाज़ फाउंडेशन की ओर से शफी अहमद साबरी की अध्यक्षता में मजलिस का आयोजन हुआ जिसमे तहरीक परचम ए महोम्मदी के अध्यक्ष फरीदउद्दीनअहमद शामिल रहे। कल्लू चौधरी इम्माम चौक से चौधरी दाएम अली कल्लू चौधरी के चार सौ साल कदीमी ताजिया व मुल्लन टोला से सुन्नी समुदाय के ताजिये के जुलुस निकले जो की नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महेतवाना से छोटे चौराहा होते हुऐ रात दों बजे क़र्बला पहुंचएगा। जुलुस कों देखने कों हजरों की भीड़ जमा हई। हजारों का हुजूम संभालने के लिये प्रशासन की कडी सुरक्षा भी देखने कों मिली एस डी ऍम सण्डीला तन्या सिंह, सण्डीला सी.ओ वंदना शर्मा, कोतवाल नित्यानंद सिंह, एस. आई रमेश सिंह सेंगर, कस्बा चौकी इंचार्ज विवेक वर्मा, का0 सोभित कांत मिश्रा, व पीएसी बल मौजूद रहा#

No comments