#हरदोई:- बिलग्राम- रात भर भक्ति रस के रंग में रंगा महामाई माता का दरबार#
#हरदोई:- बिलग्राम- रात भर भक्ति रस के रंग में रंगा महामाई माता का दरबार#
#हरदोई: बिलग्राम- कस्बे के मोहल्ला रफैयत गंज मे मां दुर्गा मंदिर के दरबार में गुरुवार की रात में मां भगवती का नवम विशाल रात्रि जागरण का आयोजन हुआ।जिसमें कानपुर के के प्रसिद्ध भजन गायक लेखराज सिंह एवं दीपक नादान ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महामाई दरबार में चल रहे विशाल रात्रि जागरण में गुरुवार रात से मधुर भजनों की प्रस्तुतियां शुरू हुईं जो शुक्रवार सुबह तक चलती रहीं। इस अवसर पर भजन गायक लेखराज सिंह एवं उनकी टीम ने रात भर लोगों को अपने मधुर भजनों के जादू से बांधे रखा। कार्यक्रम के शुभारंभ में उनकी सह-गायिक हेमा शाक्य ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। लेखराज सिंह ने सर्वप्रथम महामाई की आराधना की। इसके बाद सुप्रसिद्ध दीवाना राधे का भजन गाया, इस प्रस्तुति ने लोगों का मनमोह लिया। साथ ही पांडाल में उपस्थित समस्त जन समुदाय राधे-कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने छम-छम नाचे वीर हनुमाना, मेरी पागलों में गिनती होनी चाहिए आदि गीतों के साथ ही देर रात्रि तक अपने भजनों की प्रस्तुति दी। विशाल डोम में बने आकर्षक मंच पर कलाकारों द्वारा बीच-बीच में भगवान श्री राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती एवं काली माता के स्वरूप की मनमोहक झाकियां भी प्रस्तुत की गईं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा सेवा समिति संरक्षक क्षेत्रीय विधायक आशीष कुमार सिंह "आशू", कमेटी अध्यक्ष हरिशचंद्र राठौर,कोषाध्यक्ष अखिलेश ओमर,शैलेंद्र राठौर,सुधीर कुमार, परमाई लाल, चंद्रपाल प्रजापति, सत्येंद्र राठौर, मनोज गुप्ता एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा माता जी का पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं देवी आराधना के साथ किया। भजन गायक लेखराज सिंह एवं अम्बिका एण्ड जागरण पार्टी की समस्त टीम के कलाकारों का शाल, श्रीफल एवं चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।इस दौरान सनातन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आकाश तिवारी,जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल राठौर, नीरज गुप्ता, मुकेश पाठक, विनोद राठौर, चंद्रपाल प्रजापति, राकेश भानु गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुधीर राठौर, गोपाल प्रजापति, रोहित प्रजापति, दर्शन प्रजापति, राजेश सिंह, रजनीश राठौर, सुधांशु कश्यप,बृजेश कुमार मां दुर्गा सेवा समिति सदस्य एवं नगर व क्षेत्र के धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे#

No comments