#हरदोई:- मल्लावां- मल्लावां मे सजा बाबा खाटू श्याम महराज का भव्य दरबार भक्तों पर हुई इत्र वर्षा#
#हरदोई:- मल्लावां- मल्लावां मे सजा बाबा खाटू श्याम महराज का भव्य दरबार भक्तों पर हुई इत्र वर्षा#
#हरदोई: मल्लावां- मंगलवार की शाम से मेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम सेवा समिति मल्लावां हरदोई के तत्वावधान में निकटसुभाष पार्क मल्लावां तृतीय भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सर्वप्रथम आचार्य रामसुत मिश्रा ने खाटू श्याम बाबा का पूजन_अर्चन किया , वही समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार वर्मा ने बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित कर बाबा का आवाहन किया। इसके बाद भजन प्रवाहक शेखर श्रीवास्तव ने "हारा हूं बाबा पर तुम पे भरोसा है"के भजन से दरबार में हाजिरी शुरू की। वहीं दूसरी हाजरी सुरजीत अलबेला ने भगवान कृष्ण व सुदामा की मित्रता पर "कोई घनश्याम से कह दो तुम्हारा यार आया है" भजन सुन कर दरबार में अपनी हाजिरी लगाई वही मेघा शर्मा ने हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं यह दुनिया वाले जलते हैं वाला भजन प्रस्तुत किया। साथ ही देवदयालु गुप्ता ने" कीर्तन की है रात बाबा आज थारे आना है"वही श्याम संकीर्तन में अंतिम हाजिरी जूनियर लक्खा सनी चड्डा ने बाबा की मोर छड़ी पर भजन सुना कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया#
#वही समिति की ओर से वहां मौजूद श्याम भक्तों के लिए श्याम रसोई भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी श्याम भक्तों ने जी भरकर प्रसाद ग्रहण किया साथ ही सभी श्याम भक्तों पर इतरा वर्ष व बाबा श्याम को लगाया गया छप्पन भोग का प्रसाद भी बाटा गया#
#इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया, समाजसेवी विशाल जायसवाल , श्याम प्रेमी कप्तान सिंह, धीरेस कुशवाहा, राहुल श्रीवास्तव, गिरजाशंकर, अनुराग मिश्रा, विमल गुप्ता,जय ठाकुर, धीरज ओमर सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दिव्य दर्शन कर सुंदर-सुंदर भजनों को सुनकर अपने भाव बाबा को समर्पित किए#

No comments