Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- सांसद ने मझिया में किया पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह की मूर्ति का अनावरण#


#हरदोई:- हरियावां- सांसद ने मझिया में किया पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह की मूर्ति का अनावरण#

#हरदोई: हरियावां- विकासखंड हरियावां के मझिया ग्राम पंचायत के सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज में हरियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय राजेश सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश रावत ने किया। इस मौके पर सांसद जयप्रकाश रावत व भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया#

#पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरियावां प्रेम सिंह, भाजपा नेता वीरेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत झुन्नी सिंह, बबलू सिंह बखरिया, दिनेश सिंह प्रधान जरेली, सिरसा प्रधान सुशील, नीरज पांडे, आशीष सिंह आशू, मंझिया पूर्व प्रधान नागेंद्र सिंह , सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह विधायक प्रतिधिन अनुपम मिश्र , मंडल महामंत्री प्रभाकर मिश्र आदि के मौजूदगी में सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह चौहान आज इस दुनिया में नहीं है, परंतु उनके द्वारा स्थापित किया गया सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज एक यादगार बनकर रह गये। राजेश सिंह चौहान आज अमर है, उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद और समाज हित के कार्य किये#

No comments