#हरदोई:- बिलग्राम- शौचालय तो तैयार लेकिन कई दिनों से पानी का है इंतजार#
#हरदोई:- बिलग्राम- शौचालय तो तैयार लेकिन कई दिनों से पानी का है इंतजार#
#हरदोई: बिलग्राम- कस्बे में नगर पालिका के द्वारा लाखों रुपये की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है। आपको बता दें कि बिलग्राम कस्बे में कोतवाली के सामने पुरानी तहसील में सामुदायिक शौचालय बना हुआ है उक्त शौचालय में की दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। आपको बता दें कि आज एक राहगीर शौंच के लिए सार्वजनिक शौचालय पहुंचा तो वहां शौचालय में पानी ही नहीं था और वह शौच के लिए पानी लेने बाहर जा रहा था इस संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि शौचालय में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है शौचालय में तैनात कर्मचारी से जब पूछा गया तो उसने बताया कि सफाई व्यवस्था करने हेतु पानी लेने गए थे इससे समझा जा सकता है कि नगर पालिका के जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण लोग खुले में शौच के लिए मजबूर होंगे आखिर कैसे खुले में शौच मुक्त बना पाएंगे बिलग्राम,क्या सिर्फ कागजों पर ही खुले में शौच मुक्त होगा बिलग्राम इस संबंध में जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ से जानकारी करना चाही तो अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ ने फोन ही रिसीव नहीं किया#

No comments