Breaking News

#हरदोई:- विवाहिता को मार कर लटका देने का आरोप#


#हरदोई:- विवाहिता को मार कर लटका देने का आरोप#

#हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में एक विवाहिता को मारकर लटका देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें मृतका की मां माया पत्नी महेश गुप्ता निवासी बल्लू पुरवा थाना टड़ियावां ने प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि उसने अपनी पुत्री राधा की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व राम प्रताप पुत्र मुन्ना निवासी ककराली कोतवाली देहात हरदोई के साथ कि थी। शादी के समय अपनी सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था।लेकिन उसकी पुत्री को ससुरालीजन दहेज को लेकर परेशान करते रहते थे। उसकी पुत्री का पति रामप्रताप पुत्र मुना, सूरत व विश्व मोहिनी पत्नी मुन्ना लड़की से मोटरसाइकिल व सोने की चैन की अतिरिक्त मांग करते रहे। दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण 4 अक्टूबर को दिन के 11 बजे उसकी पुत्री राधा को मारकर लटका दिया। मृतका के गांव वालों ने फोन पर उसे शाम को सूचना दी। जब वह अपने परिवार के साथ अपनी पुत्री की ससुराल पँहुचीं तो उसकी पुत्री मर चुकी थी। उन्हें देखते ही ससुरालीजन मौके से भाग गये।घटना के सम्बंध में उसने कोतवाली देहात में ससुरालीजनों पर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुये तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किये जाने की मांग की है#

No comments