#हरदोई:- शाहाबाद- राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बोई गयी सिंघाड़े की फ़सल#
#हरदोई:- शाहाबाद- राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बोई गयी सिंघाड़े की फ़सल#
#हरदोई: शाहाबाद- मत्स्य पालन समिति के नाम पट्टा कराकर किया जा रहा बड़ा खेल#
#हरदोई: शाहाबाद- इसे प्रशासनिक उदासीनता कहें या सहमति।तहसील क्षेत्र में कई तालाबों में मत्स्य पालन कराकर बड़ा खेल किया जा रहा है।जिसमें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत के चलते पिस्तिया का पूर्व प्रधान 50 बीघा से अधिक जमीन वाले तालाबों में अवैध रूप से सिंघाड़े की फ़सल बो रखी है।आश्चर्य की बात यह कि क्षेत्रीय लेखपाल के संज्ञान में होने के बाबजूद तालाबों में सिंघाड़े की फ़सल बोने बालों को न किसी प्रकार का नोटिस जारी किया गया,न ही किसी प्रकार की कार्यवाई की गई। ग्रामीणों से जानकारी पर पता चला कि उक्त तालाबों में सिंघाड़े की फ़सल क्षेत्रीय लेखपाल की सांठगांठ से पूर्व प्रधान ने बोई है#
#बताते चले कि तहसील क्षेत्र के गाँव पिस्तिया में पूर्व प्रधान देवी दयाल ने गांव के 2 बड़े तालाबों यानी कि 52 बीघा में सिंघाड़े की फ़सल बो रखी है।तहसील प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जिन तालाबों में सिंघाड़े की फ़सल बोई गई है उनका मछली पालन में पट्टा किया था।खास बात यह है कि मछली पालन में पट्टा हुए तालाबों में पूर्व प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल से सांठगांठ कर अवैध रूप से सिंघाड़े की फसल बो डाली।राजस्व आंकड़ो के अनुसार भूमि नम्बर 45 ज 12 बीघा व 42 ग पर 42 बीघा भूमि तालाब में अंकित है। वहीं दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि तालाबों में बोई गई सिंघाड़े की फ़सल की कीमत लगभग 30 लाख के करीब होगी#

No comments