Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- नारद मोह के साथ पठकाना की श्रीराम लीला का हुआ शुभारम्भ#


#हरदोई:- शाहाबाद- नारद मोह के साथ पठकाना की श्रीराम लीला का हुआ शुभारम्भ#

#हरदोई: शाहाबाद- श्री रामलीला मेला मंच मोहल्ला पठकाना पर प्रतिष्ठापित राम दरबार सहित भक्त हनुमान और ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी बड़खर बाबा की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ 87 वें बर्ष की रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाक्टर सत्यप्रकाश द्वारा किया गया। तदुपरांत समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू समेत संरक्षक डॉ0 मुरारीलाल गुप्ता,डॉ0 दीपक मिश्रा,मस्तराम मिश्रा, मनोविनोद अवस्थी,रामसेवक रस्तोगीअभय खत्री,अरुण अग्निहोत्री,सियाराम राठौर,सर्वेश गुप्ता अनमोल गुप्ता,सर्वेश गुप्ता, आशीष मोहन तिवारी,अनुराग मिश्रा मधुप,दिलीप मिश्रा,मंदीप मिश्रा, शशि मिश्रा,धर्मवीर यादव,प्रिंस गुप्ता, सर्वेश मिश्रा,अक्षत मिश्रा,पवन भारद्वाज,दीपक बाजपेई,सनत मिश्रा,रजत मिश्रा,मुकेश अवस्थी, मृदुल अवस्थी,सुमेंद्र अवस्थी आदि ने मंच पर प्रतिष्ठापित प्रतिमाओं का पूजन कर पुष्पवर्षा की#

#उद्घाटन के उपरांत मुमुक्ष आश्रम से आयी टीम ने मनभावन संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। पांडाल में भक्तों की भावभंगिका से असीम आनन्द की अनुभूति हो रही थी। सुन्दर काण्ड पाठ के अंत में हनुमान चालीसा का भक्तगणों ने एक स्वर से पाठ किया।आरती के उपरांत मुमुक्ष आश्रम से पधारे युवा अतिथि ने अपने भजन के माध्यम से समस्त श्रोताओं की पुलकावलि बढ़ा दी और उसके बाद समस्त श्रोताओं समेत समस्त अतिथियों ने रामलीला मैदान से विदा ली।मुख्य अतिथि द्वारा अपनी स्वरचित धार्मिक पुस्तक सुन्दर काण्ड पर आधारित सीता भक्ति की खोज का निशुल्क वितरण किया गया।इस मौके पर समिति के मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित पप्पू ने देते हुए बताया कि समिति सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है#

No comments