#हरदोई:- सवायजपुर- क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस#
#हरदोई:- सवायजपुर- क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस#
#हरदोई: सवायजपुर- क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण कर बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।इसी क्रम में जूनियर हाई स्कूल इनायतपुर में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शुक्ला ने विद्यालय के स्टाफ एवं समस्त छात्रों के साथ विद्यालय में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान कर बड़े ही धूमधाम से मनाया। गणतंत्र दिवस बच्चों ने वीर रस एवं राष्ट्रभक्ति गीत कविताओं की प्रस्तुति दी।वहीं रूपापुर कस्बे में शिव कंप्यूटर ऐकैडमी संचालक शिवशरण द्वारा अपने सेंटर पर ध्वजारोहण कर एवं छात्रों द्वारा विभिन्न राष्ट्रभक्ति गीत एवं वीर रस कविताओं द्वारा प्रस्तुति की गई।वही सवायजपुर कोतवाली कांटेक्ट रूपापुर चौकी में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार द्वाराअपने स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया गया।चंद्रशेखर आजाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कार्यकलापों को याद कर उनकी बहुत ही सराहना की गई एवं भारत माता के जयकारे का उद्घोष हुआ।इसी क्रम में रूपापुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा संपूर्ण स्टाफ एवं अन्य अतिथियों के साथ ध्वजारोहण राष्ट्र गण कर मिष्ठान वितरण की गई।जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शुक्ला एवं समस्त स्टाफ,शिव कंप्यूटर ऐकैडमी में संचालक शिवशरण, मुख्य अतिथि आचार्य एवं पत्रकार आदित्य मिश्रा,विशिष्ट अतिथि पंचम कश्यप एवं ऐकैडमी के समस्त छात्र,एजीबी बैंक शाखा प्रबंधक तन्मय तिवारी,अंकित अवस्थी,विनोद मिश्रा, रामजी अग्निहोत्री, मोहित शुक्ला एवं शाखा का संपूर्ण स्टाफ एवं रूपापुर चौकी में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार यादव एस आई गंगा सिंह आदि मौजूद रहे#

No comments