Breaking News

#हरदोई:- राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप" गूंजे हनुमान चालीसा के स्वर#


#हरदोई:- राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप" गूंजे हनुमान चालीसा के स्वर#


#हरदोई:- राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप" गूंजे हनुमान चालीसा के स्वर#

#हरदोई: रघुकुल तुम्हारी याद सदा आती रहे भजन के साथ अयोध्या से पधारे प्रमुख कथा वाचक सुखनंदन शरण जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के 37वे हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया l श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित 37वे हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में कथा वाचक सुखनंदन शरण जी महाराज ने कहा कि वे हर कथा में भी ये निवेदन करते है कि हमेशा भगवान को याद करे भगवान के स्वरुप को याद करे l उन्होंने श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के 37वे हनुमान चालीसा पाठ का जिक्र करते हुए कहा की श्री कृष्ण जन्म सेवा दल सनातन जागरण का अति उत्तम प्रयास कर रहा है l सनातन जागरण हेतु अनगिनत साधु सन्यासियों ने अपने प्राणो को न्योछावर किया सनातन हिन्दू के प्रतीक श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए भी सौभाग्यवती बहनो ने अपना सिंगार मिटा दिया भाइयो ने अपने राखी बंधन को खो दिया l सब कुछ गवां कर हमे ये भाग्यशाली अवसर प्राप्त हुआ है l उन्होंने सभी से निवेदन किया कि केवल भगवा वस्त्र धारण करने से कोई सनातनी नहीं बन जाता सनातनी हिन्दू बनने के लिए हमे सनातनी कर्म अपनाने होंगे न कि सनातनी स्वरुप l ऐसा करके आप सच्चे सनातनी बन पाएंगे और तब आप को गा कर या चिल्ला कर मै हिन्दू हूँ साबित नहीं करना पड़ेगा l दुनिया आपके कर्म देखकर आपके हिंदुत्व को सम्मान देगी l हिंदू कर्म स्वरुप कैसा हो इस पर उन्होंने कहा कि जब भी आप घर से निकले चंदन या रोली का तिलक लगाए जनेऊ पहने हर घर में तुलसी जी अवश्य होनी चाहिये मुख्य द्वार पर अपने ईष्ट देवी देवता का चित्र लगाये l उन्होंने सभी से अपील की हमारे पूर्वजो द्वारा बनाये गए सनातनी कर्मो का अवश्य पालन करे तभी हमे किसी को अपने को हिन्दू साबित करने की जरूरत नहीं होगी l सत्संग के बाद सीताराम सीताराम जय सीताराम भजन के साथ उन्होंने सभी के साथ सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया l श्री कृष्ण जन्म सेवा दल की जिला सह प्रभारी मंजू गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल, समर्थ शाह, पुष्कर अग्रवाल, सचिन शुक्ला, कर्ण सिंह राणा, वेद प्रकाश गुप्ता राजू, वीरेंद्र गुप्ता, नीलम जिंदल, पायल अग्रवाल, रेशमा गुप्ता, अंशिका अग्रवाल, अपूर्व द्विवेदी, अमन सिंह, विजय अग्रवाल, अपूर्व गुप्ता समेत तमाम भक्त मौजूद रहे#

#इसके अलावा अपने सतत क्रम में श्री हनुमान जी मंदिर महाराज सिंह पार्क, श्री शिव मंदिर कांशीराम कालोनी, श्री महादेव मंदिर ग्राम काईमाऊ तथा श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया#

#महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडे के नेतृत्व में सांय 4 बजे महाराज सिंह पार्क में स्थित बजरंगबली मंदिर पर बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा, राम स्तुति ,बजरंग बाण व् आरती के साथ बजरंगबली जी का पूजन किया l इस मौके पर महिला संगठन की नगर संयोजक अनीता मिश्रा, सहसंयोजक रानी शुक्ला, सभासद मीनू सैनी, सक्रिय संयोजक अनुपमा सिंह, जिला संयोजक सोहनी द्विवेदी, सहसंयोजक लक्ष्मी मिश्रा, सक्रिय संयोजक अशोक मिश्रा, जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे#

No comments