#हरदोई:- बिलग्राम- जरा सा चूकते ही फसल चट कर जाते हैं मवेशियों के झुंड#
#हरदोई:- बिलग्राम- जरा सा चूकते ही फसल चट कर जाते हैं मवेशियों के झुंड#
#हरदोई: बिलग्राम- सरकारी मशीनरी के तमाम कवायद के बाद भी किसानों को छुट्टा मवेशियों की समस्या से निजात नहीं मिल रही हैं। फसलों की रखवाली के दौरान जरा सा चूकने पर मवेशियों के झुंड गेहूं व सरसों के खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर देते हैं। वहीं सड़कों पर इनकी धमाचौकड़ी से अक्सर लोग चुटहिल होते रहते हैं। शासन की ओर से छुट्टा मर्वशियों को रखने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर गोशालाएं बनवाई गई है। इसके बाद भी छुट्टा मवेशियों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। गुरुवार को सुबह बिलग्राम से कन्नौज मार्ग व बिलग्राम से निजामपुर रोड, रहुला रोड के किनारे पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर गेहूं की फसल चट करते दिखाई दे रहें हैं।किसान जयराम ने बताया कि गेहूं फसल छुट्टा पशु चट कर जा रहे है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी तो यही बताते है कि छुट्टा मवेशियों से निजात तभी मिलेगी, जब लोग एकजुट होंगे। जब सभी छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने के लिए मदद करें और गोशाला भिजवाएं।जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं#

No comments