Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पति के गायब होने पर पत्नी ने खटखटाई कोतवाली की चौखट#


#हरदोई:- पिहानी- पति के गायब होने पर पत्नी ने खटखटाई कोतवाली की चौखट#

#हरदोई: पिहानी- ग्राम हिंदू नगर थाना पिहानी की रहने वाली शशि पत्नि रघुवीर ने बताया कि मैं अपने पिता जगदीश निवासी हिंदू नगर कोतवाली पिहानी जनपद हरदोई के यहां कई साल से निवास करती हूं मेरे पति भी मेरे साथ रहते थे शशि ने आरोप लगाते हुए कहा डेढ़ साल पहले मेरे पति रघुवीर को ग्राम खटेली थाना पिहानी जनपद हरदोई के निवासी धनपाल पुत्र रामगुलाम अपने साथ काम कराने हेतु रोहतक लेकर गए थे। कुछ दिनों तक फोन से मेरे पति से बात हुई इसके बाद से अचानक फोन बंद जाने लगा तब से अभी तक कोई बात चीत नहीं हुई है धनपाल को रोहतक से आए हुए लगभग 6 महीने बीत चुके हैं धनपाल चोरी छिपे से अपने घर पर रहेता था जब मुझे धनपाल के आजाने की जानकारी मिली तो मैंने घर जाकर पूछा मेरे पति रघुवीर वापस घर नहीं आए वह कहां हैं आप ले कर गए थे तो धनपाल लड़ाई झगडे पर अमादा हो गए कहा तुमे जो करना हो कर लो वह वापस नहीं आयेंगे।शशि का आरोप है कि थाना पिहानी में दो बार प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस ने अभी तक धनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है धनपाल अपने गांव में कहेता फिरता है मैंने बीस हजार रुपए थाने में दे दिए हैं मेरा कुछ नहीं होगा।मुझे शक है धनपाल ने मेरे पति रघुवीर को कहीं मार कर गायब तो नहीं कर दिया है#

No comments