#हरदोई:- माधोगंज- सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों पर देशभक्ति की लहर,फहराया तिरंगा#
#हरदोई:- माधोगंज- सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों पर देशभक्ति की लहर,फहराया तिरंगा#
#हरदोई: माधोगंज- नगर व क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। थाना, चौकी, ब्लॉक, सीएचसी, पशु चिकित्सालय, आयुर्वेदिक अस्पताल पर तिरंगा फहराकर जश्न मनाया गया#
#75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर माधौगंज के अमर सेनानी राजा नरपति सिंह स्मारक पर एसडीएम न्यायिक गरिमा सिंह सहित संस्थान के नवल माहेश्वरी,अशोक सिंह, राहुल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने ध्वज फहराया। वहीं सीएचसी में अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार, ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा के साथ बीडीओ प्रवीण त्रिपाठी ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष महेश महेश्वरी, उपाध्यक्ष कमल महेश्वरी व प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने ध्वज़ारोहण किया एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाषण, गीत, नृत्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का संचालन रंजना श्रीवास्तव ने किया, इसके साथ प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर, मुड़ियाखेड़ा, जेहदीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। महत्मा मंगू लाल इण्टर कॉलेज, शिवराज सिंह महाविद्यालय के बच्चों ने धूम मचाई। तपनौर स्थित महात्मा मंगूलाल इण्टर कॉलेज के समाजसेवी महेन्द्र सिंह कुलदीप ने क्षेत्र के 180 जरूरतमन्दों को कम्बल प्रदान कर ठण्ड से बचाव करने के लिए बुजुर्गों को जागरूक किया। वहीं कस्बे में नमो नमो मोर्चा के नितेश सिंह राणा, राकेश सिंह, मनीष तिवारी, मेजर पुनीत मिश्रा व शकुन्तला कश्यप सहित कई महिलाओं ने रैली निकालकर देश प्रेम व एकता की मिशाल पेश की एवम कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया#

No comments