Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- बसंत कालीन गन्ना बुआई का फीता काट कर किया शुभारंभ#


#हरदोई:- टड़ियावां- बसंत कालीन गन्ना बुआई का फीता काट कर किया शुभारंभ#

#हरदोई: टड़ियावां- ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम संडिला में हरियावां चीनी मिल के संयुक्त उपाध्यक्ष(गन्ना) संजीव तोमर व टड़ियावां क्षेत्र के रीजनल हेड देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में शीतकालीन सत्र गन्ना बुआई का फीता काट कर शुभारंभ किया। यहां सडिला गांव के उन्नतिशील किसान अनिल भसीन के कृषि फार्म पर किया गया। इस मौके पर जोनल हेड दीपक सिंह, गन्ना सुपरवाइजर अमरीश सिंह व अन्य किसान मौजूद रहे, चीनी मिल के संयुक्त उपाध्यक्ष के द्वारा किसानों को लाल सड़न बीमारी के बचाव संबंधित जानकारी दी गई, तथा गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने व अधिक उपज पर जोर दिया गया। इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र ग्राम भैसरी में हरियावां चीनी मिल शीतकालीन सत्र बुआई का शुभारंभ किया। इस मौके पर संयुक्त उपाध्यक्ष संजीव तोमर,रीजनल हेड देवेंद्र सिंह, जोनल हेड विपिन कुमार शर्मा, गन्ना सुपरवाइजर सुखदेव सिंह,प्रगतिशील किसान मौजूद रहे, लाल सड़न बीमारी तथा अधिक उपज बढ़ाने के साथ साथ प्रजाति बदलने के संबंध में किसानों को जागरूक किया गया#

No comments