Breaking News

#हरदोई:- सण्डीला- पुरखों की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा,पीड़ित न्याय की लगा रहे गुहार#


#हरदोई:- सण्डीला- पुरखों की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा,पीड़ित न्याय की लगा रहे गुहार#

#हरदोई: सण्डीला- क्षेत्र के ग्राम लूमामऊ निवासी जमुना व जगदीश की जमीन गाटा संख्या 1596 क /0.1450 हेक्टेयर पर जबरदस्ती दबंग लोगों द्वारा अवैध कब्जा को हटाने के संबंध में उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।जिसमें पीड़ित ने बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 1596 क/ 0.1450 हेक्टेयर पर जमुना पुत्र नारायण जगदीश पुत्र सुमेर के नाम खतौनी है।भूमिधर स्थल पर दबंग पुतुलाल,शिवदयाल,श्याम बहादुर,राकेश, पुत्रगढ़ मुरली व खूब लाल,तुलसीराम पुत्र गढ़ मैंकू ने जबरदस्ती उनकी भूमि पर कब्जा कर 7 फीट की दीवार बना ली है।पीड़ित द्वारा मना किए जाने पर विपक्षीगण हमलावर होकर जान से मारने की धमकी देते हैं।पीड़ित बहुत गरीब व लाचार है,न्याय नहीं मिल रहा है।विपक्षी लोगों ने दबंगई व के बल पर जबरदस्ती मकान बना रहे हैं।उपरोक्त गाटा संख्या के संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई राजस्व निरीक्षक के द्वारा भूमि की पैमाइश कराई गई जिसमें विपक्षी लोगों की कोई भूमि वहां अभिलेखों में नहीं पाई गई।पीड़ित ने लेखपाल,कानूनगो,तहसीलदार,उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन,उच्च न्यायालय हाई कोर्ट इलाहाबाद लखनऊ बेंच का डायरेक्शन ऑर्डर एवं खतौनी की रिपोर्ट तक दिए गए प्रार्थना पत्र के साथ उपलब्ध कराई।लेकिन पीड़ित व्यक्ति को न्याय नहीं मिल सका है।पीड़ित का कहना है कि एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी गुंडाराज एवं भू माफिया राज खत्म करना चाहते हैं।वहीं दूसरी तरफ ऐसे गुंडे एवं भू माफिया आए दिन सामने आ रहे हैं।ऐसे लोगों पर कब कार्यवाही होगी और गरीबों को कब न्याय मिलेगा#

No comments