Breaking News

#हरदोई:- डॉ स्वर्ण रेखा मिश्रा मातृभाषा काव्यरत्न उपाधि से सम्मानित#

#हरदोई:- डॉ स्वर्ण रेखा मिश्रा मातृभाषा काव्यरत्न उपाधि से सम्मानित#

#हरदोई: विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर देश विदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर विश्व मातृभाषा दिवस मनाया जा रहा है। विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर जनपद की प्रसिद्ध हिंदी कवियत्री व लेखिका और शिक्षिका डॉ स्वर्ण रेखा मिश्रा को मातृभाषा काव्यरत्न के मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें नेपाल देश की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन द्वारा विश्व मातृभाषा दिवस के सन्दर्भ आयोजित अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा कविता प्रतियोगिता में सम्मानित करने का न्योता दिया गया था। बता दें कि शिक्षिका डॉ श्रीमती मिश्रा विगत एक दशक से हिंदी लेखन में सक्रिय रहीं हैं। उनकी सैकड़ों रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी होने के साथ उन्हें अनगिनत सम्मान मिल चुके हैं#

No comments