Breaking News

#हरदोई:- सुभाषचंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम आयोजित#


#हरदोई:- सुभाषचंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम आयोजित#

#हरदोई: सोमवार को सुभाष चन्द्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय कहली तेरवा गौसगंज में आयोजित स्मार्ट फ़ोन वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता की भलाई के लिए जितनी योजनाएं चलाई हैं उनमें से एक योजना छात्र छात्राओं में निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरण भी है,सरकार की मंशा है कि स्नातक उत्तीर्ण छात्र छात्राएं स्मार्ट फ़ोन के माध्यम से अधिकाधिक ज्ञान अर्जित कर समय के साथ चलें और आगे बढ़ें#

#कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है, नकल बंद होने के कारण अब छात्र छात्राएं परिश्रम कर दिनोदिन सफलता की बुलंदी छू रहे हैं।शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश काफी आगे निकल गया है ,सरकार युवाओं और छात्रों के हित मे विभिन्न योजनाएं चला रही है,उसी में प्रमुख रूप से निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरण योजना का क्रियान्वयन किया गया है#

#कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभाष शैक्षिक समूह के अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टार्टअप इंडिया डिजिटल इंडिया का सपना देखा था वह आज जाकर साकार हो रहा है आज युवा पीढ़ी पढ़ाई विभिन्न नवीन तकनीकों और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में कर रही है#

#महाविद्यालय में 550 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गए साथ ही हरदोई जिले के 10वी व 11वी के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरला सिंह लाल सिंह स्मृति छात्रवृति परीक्षा को तीन चरणों में क्रियान्वयन करके 30 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जिसमे प्रोत्साहन स्वरुप दो हजार रूपये का चेक तथा प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डीएन सक्सेना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया#

No comments