#हरदोई:- जिलाधिकारी ने की बूथों पर विद्युत संयोजन के सम्बन्ध में बैठक#
#हरदोई:- जिलाधिकारी ने की बूथों पर विद्युत संयोजन के सम्बन्ध में बैठक#
#हरदोई:- गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मतदान बूथों पर विद्युत संयोजन के सम्बन्ध में बैठक की। सभी खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी बूथों पर तत्काल विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। बूथों पर पर्याप्त प्रकाश व हवा की व्यवस्था की जाये। खण्ड विकास अधिकारी बूथों का नियमित निरीक्षण करें। सभी बूथों की साज सज्जा का ध्यान रखा जाये। मतदाताओं का स्वागत किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments