#हरदोई:- शाहाबाद- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गाजे बाजे के साथ निकाली गयी रैली#
#हरदोई:- शाहाबाद- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गाजे बाजे के साथ निकाली गयी रैली#
#हरदोई: शाहाबाद- ब्लाक टोडरपुर की ग्राम पंचायत ओडेरी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।गाजे बाजे के साथ निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में गांव के बच्चों बुजुर्गों और शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।रैली गांव से लेकर सड़कों पर भी निकाल कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया गया। भारत सरकार के स्वीप अभियान के तहत गांव गांव मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधान पति मुकेश द्विवेदी ने स्कूल के शिक्षकों बच्चों और ग्राम वासियों के साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया गया।गाजे बाजे के साथ निकाली गई रैली में बच्चे नारे लगाते थिरक रहे थे।पहले मतदान करो,फिर जलपान करो।मतदाता जागरूकता अभियान में ग्राम वासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सैकड़ों की तादात में स्कूली बच्चे रैली का आकर्षण बने रहे#

No comments