Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी टीम के लिए हुआ चयन#


#हरदोई:- टड़ियावां- स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी टीम के लिए हुआ चयन#

#हरदोई: टड़ियावां- जनपद के ब्लाक टड़ियावां के ग्राम उनौती की रहने वाली एक होनहार बिटिया का हाकी टीम के लिये चयन हुआ है।गांव स्थिति आदर्श पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्रा रूपा पुत्री अनुज कश्यप का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन होने से स्कूल सहित परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। रूपा पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओ में भी हमेशा अव्वल रही हैं।उसकी कड़ी मेहनत और लगन के कारण उसका चयन हॉकी टीम के लिए हुआ है।रूपा के चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार ने उसके चयन के लिए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली रूपा का परिवार आर्थिक रूप से ज्यादा सपन्न नही है।लेकिन हौंसला बड़ा हो तो कुछ भी सम्भव है।वही रूपा ने कर दिखाया। अपनी मेहनत और लगन के कारण आज यह सफलता प्राप्त कर उसने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम प्रदेश में रोशन किया है#

No comments