#हरदोई:- माधोगंज- कार व ऑटो की टक्कर में दो लोगो की मौत, दस लोग घायल#
#हरदोई:- माधोगंज- कार व ऑटो की टक्कर में दो लोगो की मौत, दस लोग घायल#
#हरदोई: माधोगंज- थाना क्षेत्र के बिल्हौर कटरा मार्ग शेखनपुर में पेट्रोल पंप के निकट कस्बे की ओर जा रहे ऑटो में तेज गति से जा रही अर्टिका कार सामने से टकरा गई। ऑटो में सवार अखिलेश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी ने परसा पुर थाना साण्डी ने बताया की वह ऑटो करके अपनी माँ रामकुमारी 70 वर्ष,पुत्र दिलीप,पत्नी गीता के साथ क्षेत्र के गांव पहुंतेरा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उनके साथ हैबत पुर बिलग्राम निवासी वंदना 18 वर्ष पुत्री प्रेमलाल, अवनीश 20 वर्ष पुत्र प्रेमलाल, अनुराग 16 वर्ष, ऑटो चालक जाने आलम 29 वर्ष पुत्र शहाबुद्दीन निवासी चुलिया पुर बिलग्राम टक्कर लगने से घायल हो गए। वही कार में सवार विंध्याचल 30 वर्ष पुत्री राजेश सिंह हैदर गंज अयोध्या,मीनाक्षी सिंह 37 वर्ष निवासी नील गथा कैन्ट लखनऊ निवासी दीपक 59 वर्ष पुत्र अशोक सिंह,दक्ष सिंह 6 वर्ष पुत्र दीपक घायल हो गए। सीएचसी डॉक्टर लोकेश ने राम कुमारी व अनुराग को मृत घोषित किया। वही गम्भीर रूप से घायल वंदना,गीता व जाने आलम को रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा#

No comments