#हरदोई:- टड़ियावां- मोदी-योगी की जोड़ी राम लक्ष्मण की जोड़ी/ नरेश अग्रवाल मोदी के समकक्ष विपक्षी पार्टियों के पास कोई नेता नही#
#हरदोई:- टड़ियावां- मोदी-योगी की जोड़ी राम लक्ष्मण की जोड़ी/ नरेश अग्रवाल मोदी के समकक्ष विपक्षी पार्टियों के पास कोई नेता नही#
#हरदोई: टड़ियावां- भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने मोदी-योगी की जोड़ी को राम लक्ष्मण की जोड़ी बताते हुए कहा कि एक तरफ राम लक्ष्मण की जोड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ दो बच्चे चुनाव लड़ रहे हैं।विपक्षी पार्टियों के पास मोदी के समक्ष प्रधानमंत्री बनने योग्य कोई नेता ही नहीं है#
#रविवार को विकास खण्ड टड़ियावां की ग्राम पंचायत सिकरोहरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयराज सिंह चन्देल द्वारा आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत के समर्थन में मौजूद जन समूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा में प्रधान मंत्री मोदी के समकक्ष विपक्ष में कोई नेता ही नहीं हैं।सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा विपक्षी दलों का सत्ता में आने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कभी सफल नहीं होंगें।उन्होंने कहा कि बयार कई प्रकार की होती है, कहा कि एक रोकी बयार वह विपक्ष की,और मध्यम बयार जयप्रकाश रावत की है। उन्होंने कहा कि आंधी की तरह से तेज चलने वाली बयार पीएम मोदी और योगी की है।उन्होंने पिछले 2 चरणों में संपन्न हो चुके मतदान में कम प्रतिशत पर चिंता जताते हुए आगामी 13 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि मैने हरदोई के लिए क्या नहीं किया,सारे वायदे पूरे किए और जो शेष रह गए उन्हें भी पूरा करूंगा।उन्होंने सम्पन्न हुए मतदान में मत प्रतिशत कम होने पर चिन्ता जाहिर करते हुए मौजूद जन समूह से कहा कि चुप्पी तोड़ो और सौगन्ध खाओ कि जो आंधी 22 जनवरी को श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आई थी वही आंधी 13 मई को मतदान में दिखनी चाहिए।श्री अग्रवाल ने पूर्व सांसद जयप्रकाश के पक्ष में मतदान करने की अपील की।वहीं भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश ने अपनी सरकार व स्वयं द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यो को गिनाते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।वहीं ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रवि प्रकाश ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया।इसके साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां उदयराज सिंह ने सम्बोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।मंच संचालन सपा छोड़कर भाजपा में आए प्रहलाद मिश्रा ने किया#
#इस मौके पर शिशुपाल सिंह,ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनीश सिंह चंदेल,प्रधान संघ अध्यक्ष अविनाश त्यागी,प्रहलाद मिश्र, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष आरएन सिंह मोनू, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, पूर्व प्रधान कमलेश अवस्थी, पूर्व प्रधान सुभाष चन्द्र गुप्ता, डॉक्टर अनुज गुप्ता, मनोज तिवारी, विनोद सिंह, राम औतार बाजपेई, छोटू अवस्थी, आदर्श बाजपेई, ऋषभ राय, हिमांशु सिंह आदि लोग मौजूद रहे#

No comments