#हरदोई:- टड़ियावां- रातों- रात नीम के पेड़ों की कटाई, हरियाली पर चला आरा#
#हरदोई:- टड़ियावां- रातों- रात नीम के पेड़ों की कटाई, हरियाली पर चला आरा#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के भैंसरी गांव में इन दिनों अवैध पेड़ कटान का मामला तेजी से चर्चा में है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में धड़ल्ले से नीम के पेड़ों की कटाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही इस कटान से क्षेत्र की हरियाली पर गहरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे कटान करने वालों के हौसले बुलंद हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र की हरियाली को बचाया जा सके#

No comments