Breaking News

#लखनऊ:- में आयुष बोर्ड कार्यालय का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने की प्रमुख सचिव और रजिस्ट्रार को हटाने की मांग#


#लखनऊ:- में आयुष बोर्ड कार्यालय का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने की प्रमुख सचिव और रजिस्ट्रार को हटाने की मांग#

#लखनऊ: आयुष बोर्ड की कार्यशैली के विरोध में सोमवार को लखनऊ में आयुष बोर्ड कार्यालय का घेराव किया गया। माध्यमिक उच्च तकनीकी एवं मेडिकल कॉलेज संयुक्त महासभा के बैनर तले अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सचिव आयुष और बोर्ड के रजिस्ट्रार को तत्काल हटाने की मांग की। इस दौरान हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने, आयुष बोर्ड को तत्काल क्रियाशील करने और लंबित परीक्षाएं जल्द कराने की मांग भी उठाई गई#

#प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बोर्ड की कार्यशैली के कारण बड़ी संख्या में छात्र प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मुआवजा देने और बोर्ड के उपाध्यक्ष को चार्ज सौंपने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बोर्ड कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने आयुष विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आयुष मंत्री से न्यायसंगत निर्णय लेने अथवा इस्तीफा देने की मांग की#

No comments