Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- परिषदीय स्कूलों के बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए ‘प्रोजेक्ट ज्ञानोदय’ शुरू, डिजिटल पत्रिका का विमोचन#


#हरदोई:- सवायजपुर- परिषदीय स्कूलों के बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए ‘प्रोजेक्ट ज्ञानोदय’ शुरू, डिजिटल पत्रिका का विमोचन#

#हरदोई: सवायजपुर- के विकासखंड भरखनी, सांडी और हरपालपुर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए ‘प्रोजेक्ट ज्ञानोदय’ की शुरुआत की गई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह की पहल पर शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को प्रतिदिन पांच सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उनके उत्तर डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे#

#परियोजना के तहत तैयार डिजिटल पत्रिका का विमोचन सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, तार्किक क्षमता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसी पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें समसामयिक घटनाओं के साथ सामान्य ज्ञान की जानकारी भी मिलेगी#

#खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट का उद्देश्य प्रत्येक परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं तक प्रतिदिन सरल और उपयोगी सामान्य ज्ञान पहुंचाना है। विद्यालयों में इन प्रश्नों को प्रार्थना सभा अथवा नियमित शिक्षण कार्य के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए बच्चों की अलग सामान्य ज्ञान कॉपी भी तैयार कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को पूरे सप्ताह पढ़ाए गए प्रश्नों के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाएगा#

#प्रोजेक्ट में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, संविधान, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा। डिजिटल माध्यम से शैक्षिक सामग्री विद्यालयों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार, ‘प्रोजेक्ट ज्ञानोदय’ का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत, तार्किक चिंतन और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर पर तैयार करना है#

No comments