Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- बाइक सवार को बचाने में रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख- पुकार#


#हरदोई:- शाहाबाद- बाइक सवार को बचाने में रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख- पुकार#

#हरदोई: शाहाबाद- आते समय टोडरपुर बस स्टॉप के पहले उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की शाहजहांपुर डिपो की बस संख्या UP 78 JT 8630 बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस हरदोई से शाहाबाद की ओर आ रही थी। टोडरपुर बस स्टॉप के पहले अचानक बाइक सवार सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई#

#हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ यात्रियों ने बस की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई है#

No comments