#हरदोई:- जागरूकता रैली में गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प#
#हरदोई:- जागरूकता रैली में गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प#
#हरदोई: विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत गंगापुर में गुरुवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। गॉस्पेल इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड एवं एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की#
#अभियान के तहत गांव में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से गांव में चिन्हित गंदे स्थानों की साफ-सफाई की गई#
#कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही "हमारा कूड़ा, हमारी जिम्मेदारी" जैसे संदेश को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम विलास द्विवेदी, संस्था के जिला समन्वयक अभिषेक कुमार, विकासखंड समन्वयक अनिमेष कुमार सहित ग्रामीण राजकुमार, गोकरण, रामौतार बघेल, पूनम और ऋतिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे#

No comments