Breaking News

#हरदोई:- राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे#


#हरदोई:- राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे#

#हरदोई: पाठशाला द ग्लोबल स्कूल, कहली तेरवा गौसगंज द्वारा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद इंजी. अवनीश कुमार सिंह की सद्प्रेरणा से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा रहे#

#कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गार्गी श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों एवं भारत माता के जयकारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया#

#यात्रा पाठशाला द ग्लोबल स्कूल से प्रारंभ होकर पी.बी.आर. इंटर कॉलेज गौसगंज, सुभाष इंटर कॉलेज तेरवा, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज हसनापुर, देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा, मुनौवर अब्बास इंटर कॉलेज गौरी खालसा एवं सुभाष इंटर कॉलेज जलिहापुर तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला#

#विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गार्गी श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए मुख्य अतिथि, पुलिस प्रशासन एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया#

No comments