Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार, एंटी रोमियो टीम की सख्त कार्रवाई#


#हरदोई:- टड़ियावां- छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार, एंटी रोमियो टीम की सख्त कार्रवाई#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद दुबे अपनी टीम—महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी, रिक्रूट महिला आरक्षी प्रेरणा वाष्र्णेय व कांची—के साथ क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान हरिहरपुर तिराहे के पास मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ऊर्मिला देवी इंटर कॉलेज के सामने एक युवक छात्राओं और महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है#

#सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में युवक को छात्राओं से “आ जाओ मेरी जान, कहां जा रही हो” जैसे अशोभनीय शब्द कहते हुए पाया गया। पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित पुत्र नरेश, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम सलेमपुर मजरा अलीनगर, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई बताया। पुलिस ने आरोपी को धारा 296 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के दौरान न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। साथ ही आरोपी के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र की छात्राओं व महिलाओं ने राहत की सांस ली है और स्थानीय लोगों ने एंटी रोमियो टीम की सराहना की है#

No comments