#लखनऊ:- मानसून सत्र से पहले आज होगी सर्वदलीय बैठक#
#लखनऊ:- मानसून सत्र से पहले आज होगी सर्वदलीय बैठक#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत से पहले आज विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में सभी दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक में मानसून सत्र की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर चर्चा होगी#
#सत्ता पक्ष की ओर से विधानसभा की कार्यवाही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की जाएगी। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से भी विभिन्न मुद्दों को सदन में उठाए जाने की तैयारी है#

No comments