#हरदोई:- मेंहदीघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे दो कांवड़िए सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर#
#हरदोई:- मेंहदीघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे दो कांवड़िए सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर#
#हरदोई: सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो कांवड़िए घायल हो गए। हादसा बेनीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुरवा के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई#
#प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के कबूलपुर गांव निवासी 21 वर्षीय पंकज पुत्र रामकिशन अपनी मोटरसाइकिल UP 30 BU 1040 से अनुज पुत्र शैलेंद्र 25 निवासी सेमरा कला बेनीगंज, के साथ मेंहदीघाट से गंगाजल लेकर नैमिषारण्य स्थित प्रसिद्ध देवेश्वर धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे थे#
#प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में ग्राम सुल्तानपुरवा के निकट एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी#
#सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रताप नगर प्रभारी दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार, पंकज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अनुज का उपचार जारी है#
#सावन के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में यह हादसा श्रद्धालुओं के लिए भी एक सीख है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और ओवरटेक जैसी जोखिम भरी कोशिशों से बचें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके#
#पुलिस ने लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है#

No comments