Breaking News

#हरदोई:- डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की सुनी समस्याएं#


#हरदोई:- डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की सुनी समस्याएं#

#हरदोई: तहसील सदर में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विद्युत, पंचायत, समाज कल्याण और सिंचाई समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं#

#डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और अन्य शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित हो#

#पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, सीओ सिटी अजीत चौहान सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे#

No comments