#हरदोई:- एसपी अशोक कुमार मीणा का बड़ा फेरबदल, 192 पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले#
#हरदोई:- एसपी अशोक कुमार मीणा का बड़ा फेरबदल, 192 पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले#
#हरदोई:- एसपी अशोक कुमार मीणा का बड़ा फेरबदल, 192 पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले#
#हरदोई:- एसपी अशोक कुमार मीणा का बड़ा फेरबदल, 192 पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले#
#हरदोई: जिले की पुलिस व्यवस्था में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 192 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। तबादला सूची में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं। बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण के बाद जिले के कई थानों और पुलिस की विभिन्न इकाइयों में तैनाती व्यवस्था बदल गई है#
#जारी सूची के मुताबिक 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात हरदीप कुमार और सुरजीत यादव को साइबर थाना भेजा गया है। रंजीत कुमार चौधरी और शुभम सिंह यादव को कोतवाली देहात, रतन सिंह को बेनीगंज, शशिकांत सिंह और रणजीत सिंह को पाली तथा मो. खालिद को हरपालपुर थाने में नई तैनाती दी गई है#
#वहीं राम कुमार को सुरसा से यूपी-112 और सुरेंद्र कुमार यादव को कछौना से यूपी-112 भेजा गया है। यूपी-112 में तैनात वीरेंद्र कुमार सोनकर को सुरसा तथा राजेश कुमार मौर्य को कछौना थाने भेजा गया है। इसके अलावा घनश्याम बिंद का तबादला पाली से कछौना किया गया है#
#तबादला सूची में बड़ी संख्या में मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी भी शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों को थानों से यूपी-112, पुलिस लाइन, न्यायालय सुरक्षा और यातायात समेत अन्य इकाइयों में भेजा गया है। वहीं विभिन्न इकाइयों में तैनात कर्मचारियों को भी थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है#
#एसपी की ओर से स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एक साथ 192 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण से जिले के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तैनाती बदलाव हुआ है#






No comments