#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- बाय-बाय यूपीआईटीएस 2026, 2027 में फिर मिलेंगे#
#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- बाय-बाय यूपीआईटीएस 2026, 2027 में फिर मिलेंगे#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का चौथा पांच दिवसीय संस्करण यूपीआईटीएस 2026 आज 29 सितंबर को हर्षोल्लास और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दिल्ली के प्रगति मैदान में नवंबर माह में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के बरअक्स उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में चार वर्ष से किए जा रहे इस आयोजन की सफलता में इस वर्ष 'एक जनपद एक व्यंजन' के आइडिया ने इसे सफलता के शीर्ष पर पहुंचा दिया#
#इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित चौथे यूपीआईटीएस 2026 में इस बार खूब रंग जमा। पहले दिन देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इसका भव्य उद्घाटन किया। चौथे दिन केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदर्शनी में आए व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, शासन के सभी बड़े अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस बार इस आयोजन की थीम 'एक जनपद एक व्यंजन' रखी गई थी जिसका इस आयोजन को भरपूर लाभ मिला। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी शहरों से लाखों लोग यहां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रसिद्ध खान-पान का स्वाद लेने के लिए उमड़ पड़े। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पांच दिनों में लगभग छः लाख लोगों ने यहां उपस्थिति दर्ज कराई।इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चले इस पांच दिवसीय महाकुंभ ने प्रदेश के उत्पादों, एमएसएमई और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर मजबूत पहचान दिलाई। इस दौरान करीब 680 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग ₹6,500 करोड़ मूल्य के 4,400 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा ट्रेड शो के दौरान मिली बिजनेस इन्क्वायरी के आधार पर करीब ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का अनुमान आंका गया है#
#इस बार ट्रेड शो का अंतरराष्ट्रीय दायरा भी पहले से कहीं अधिक विस्तृत रहा। पिछले संस्करण में जहां रूस एकमात्र पार्टनर देश था, वहीं इस साल रूस के साथ-साथ ऑस्ट्रिया, जापान, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम सहित कुल छह देशों ने पार्टनर कंट्री के रूप में हिस्सा लिया। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने राज्य के विनिर्माण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और एग्री-फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में विशेष रुचि दिखाई#

No comments