Breaking News

#हरदोई:- में 'सेवा संकल्प महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन#


#हरदोई:- में 'सेवा संकल्प महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन#

#पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण, मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया कार्यक्रम संपन्न#

#हरदोई: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और सेवा-समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, हरदोई की ओर से श्रीश चन्द्र बारात घर में 'सेवा संकल्प महोत्सव 2026' का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की अविरल और निष्कलंक जनसेवा के सम्मान के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ#

#दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति और संचालन#

#इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नेहा ब्याडवाल सहित अन्य गणमान्य नेतागण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री नितिन अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया#

#दिव्यांगजनों और लाभार्थियों को बांटे गए उपकरण#

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के खास अवसर पर आयोजित इस अन्तर्विभागीय लाभार्थीपरक कार्यक्रम में शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्रों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण बांटे गए हैं। मंत्री और अन्य अतिथियों ने अपने हाथों से लाभार्थियों को ये उपकरण प्रदान किए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे#

No comments