#लखनऊ:- पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 9 हजार रुपये#
#लखनऊ:- पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 9 हजार रुपये#
#लखनऊ: 16 सितंबर। प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर पर लिए गए फैसले के अनुसार पंचायत सहायकों को अब छह हजार रुपये के स्थान पर नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके लिए कैबिनेट से स्वीकृति लेने के बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में मानदेय भेजने की व्यवस्था की जाएगी#
#पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आंदोलन कर रहे प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत सहायकों के लिए किए गए फैसलों की जानकारी दी गई। पंचायत सहायकों को मानदेय बढ़ोतरी के साथ सेवा सुरक्षा का भी लाभ मिलेगा। अब ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अपने स्तर से पंचायत सहायक को नहीं हटा सकेंगे। किसी पंचायत सहायक को हटाने का फैसला जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी#
#आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की बात भी कही गई है। कार्रवाई के चलते हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली भी की जाएगी। इसके अलावा महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश और सभी पंचायत सहायकों को उपचार के लिए कैशलेस सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। फैसलों की जानकारी मिलने के बाद पंचायत सहायकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया#

No comments