Breaking News

#हरदोई:- पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 7वां स्थापना दिवस#


#हरदोई:- पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 7वां स्थापना दिवस#

#शहीदों की वीर नारियों, करगिल युद्ध के घायल सैनिकों और बुजुर्ग पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान#

#हरदोई: पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन हरदोई का 7वां स्थापना दिवस बाबा मंदिर के पास स्थित जेके लॉन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, वीर नारियों और विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल लक्ष्मी कांत तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथियों में निवर्तमान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हरदोई कर्नल ओम प्रकाश मिश्रा तथा संडीला निवासी कर्नल आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ#

#संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। समारोह के दौरान शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा करगिल युद्ध में घायल सैनिकों और बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वीर रस के कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया#

#कवियों को भी संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में लखनऊ से आई 18 कुमाऊं रेजिमेंट की सेना की टुकड़ी ने भी भाग लिया। टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट मनमोहन सिंह ने किया। संगठन की ओर से सेना के जवानों एवं लेफ्टिनेंट मनमोहन सिंह को सम्मानित किया गया#

#अनाथ बालिका को 46 हजार रुपये की सहायता#

#स्थापना दिवस समारोह के दौरान संगठन के सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए चांदा महमदपुर, हरपालपुर निवासी अनाथ बालिका रचना तिवारी को आर्थिक सहायता प्रदान की। संगठन के सदस्यों ने मिलकर 46 हजार रुपये का चेक भेंट किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति का लोगों ने आनंद लिया और इसके बाद आयोजित सामूहिक भोज में पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एवं अतिथियों ने हिस्सा लिया। समारोह में पूर्व सैनिकों की पत्नियों ने भी सक्रिय सहभागिता की#

#कार्यक्रम में हरदोई के अलावा लखनऊ और शाहजहांपुर से आई टीमों ने भी सहभागिता की। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन मौजूद रहे। इस दौरान वीर पाल सिंह, महेंद्र सिंह, गया प्रसाद, संतोष दीक्षित, सतीश दीक्षित, देवेश अवस्थी, मदन मोहन अवस्थी, जितेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र बहादुर सिंह, मनोज कुमार यादव, विमल चंद पटेल, नीरज कुमार सिंह, नेत्र पाल सिंह, अजीत सिंह, राम नरेश, राजेश्वर सिंह तोमर, कलेक्टर सिंह यादव, यदुवीर सिंह, राहुल सिंह, राम सिंह, अवशेष कुमार सिंह, हीरा लाल कुशवाहा, अनूप सिंह, अनूप दीक्षित, अनुज कुमार दीक्षित, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, अनुपम बाजपेई, गोरखनाथ मिश्रा, बलराम सिंह, हरिराम पांडे, विश्वनाथ मिश्रा, राजीव कुमार मिश्रा और अवधेश कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे#

No comments