Breaking News

#हरदोई:- श्री शिव संकटहरण दरबार मंदिर सकाहा के जीर्णोद्धार का हुआ भूमि पूजन#


#हरदोई:- श्री शिव संकटहरण दरबार मंदिर सकाहा के जीर्णोद्धार का हुआ भूमि पूजन#

#हरदोई: ग्राम सकहा स्थित अति प्राचीन एवं पावन शिव संकट हरण दरबार मंदिर परिसर में मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार एवं भूमि पूजन का शुभ कार्य प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा संपन्न कराया गया#

#इस अवसर पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि देवाधिदेव भगवान महादेव की कृपा से मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद यह पावन धाम और भी दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप धारण करेगा। भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी से मंदिर परिसर शिवमय नजर आया#

#उन्होंने भगवान महादेव से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे#

No comments