Breaking News

#हरदोई:- शराब के नशे में दबंगों ने किया हमला, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास; सोने की चेन तोड़ने का आरोप#


#हरदोई:- शराब के नशे में दबंगों ने किया हमला, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास; सोने की चेन तोड़ने का आरोप#

#हरदोई: कोतवाली पिहानी क्षेत्र के ग्राम मझिया में शराब के नशे में दबंगों द्वारा युवक से गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने, मारपीट करने, सोने की चेन तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है#

#ग्राम मझिया निवासी नवीन कुमार सिंह पुत्र स्व. दिल्ली सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही आलोक सिंह पुत्र जगतपाल सिंह तथा कौशल सिंह उर्फ रिपुदमन सिंह पुत्र स्व. बतन सिंह उर्फ रनवीर सिंह आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज करते हैं#

#पीड़ित के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। शाम को दोबारा गाली देने पर जब उसने विरोध किया तो आरोप है कि कौशल सिंह उर्फ रिपुदमन सिंह ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कथित रूप से सोने की चेन तोड़ ली#

#पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने यह भी दावा किया कि घटना के बाद से आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे हैं#

#पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है  जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी#

No comments