Breaking News

#हरदोई:- आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से पहले ही गुल हुई बिजली, अंधेरे में बैठे रहे सांसद#


#हरदोई:- आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से पहले ही गुल हुई बिजली, अंधेरे में बैठे रहे सांसद#

#हरदोई: पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत के स्टेशन पहुंचते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सांसद कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्टेशन के पेड एसी वेटिंग हॉल में जाकर बैठे थे। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई और पूरा हॉल अंधेरे में डूब गया#

#बिजली गुल होने के बाद वेटिंग हॉल में इनवर्टर की व्यवस्था शुरू की गई, लेकिन पंखे नहीं चल सके। उमस और गर्मी के बीच सांसद को कुछ समय तक कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भी बिजली व्यवस्था को लेकर हलचल दिखाई दी#

#बताया जा रहा है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर सांसद ने एसडीएम सदर मयंक कुंडू के सामने नाराजगी जताई। अधिकारियों से बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि रेलवे स्टेशन की विद्युत व्यवस्था रेल प्रशासन के जिम्मे है। इसके बाद स्टेशन की बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति कुछ ही मिनटों की रही, लेकिन एसी वेटिंग हॉल में बिजली नहीं होने से गर्मी के बीच यात्रियों को होने वाली असुविधा का मुद्दा भी सामने आया#

#कार्यक्रम के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे। वीआईपी कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के पहुंचते ही बिजली गुल होने की घटना मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। घटना ने रेलवे स्टेशन की विद्युत व्यवस्था और कार्यक्रमों के दौरान तैयारियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए#

No comments