Breaking News

#हरदोई:- नुक्कड़ नाटक से गूंजा स्वच्छता का संदेश, ग्रामीणों ने लिया कचरा प्रबंधन का संकल्प#


#हरदोई:- नुक्कड़ नाटक से गूंजा स्वच्छता का संदेश, ग्रामीणों ने लिया कचरा प्रबंधन का संकल्प#

#हरदोई: स्वच्छ गांव और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ग्रामीणों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बन्नापुर, तथा गंगापुर में नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली आयोजन किया गया। 16 सितंबर 2026 को Gospel संस्था एवं HCLF के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने मनोरंजक एवं संदेशपरक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को कचरे के सही प्रबंधन का महत्व समझाया#

#नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लोगों से गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करने तथा सूखे कचरे को अलग एकत्र कर पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग के लिए देने की अपील की गई#

#कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से खुले में कचरा फेंकने और उसे जलाने से होने वाले पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति भी ग्रामीणों को सचेत किया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि केवल सरकारी प्रयासों से स्वच्छता का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी एवं सक्रिय भागीदारी जरूरी है#

#कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। Gospel संस्था के निदेशक अभिनव दीक्षित, परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार, अनिमेष,  एवं राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे#

#अंत में उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे, कचरे को निर्धारित तरीके से अलग-अलग एकत्र करेंगे तथा खुले में कूड़ा फेंकने एवं जलाने से बचेंगे। कार्यक्रम ने ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हुए ‘स्वच्छ गांव—स्वस्थ समाज’ के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया#

No comments