#लखनऊ:- से गोरखपुर तक मिले फीडबैक ने बढ़ाई यूपी बीजेपी की चिंता#
#लखनऊ:- से गोरखपुर तक मिले फीडबैक ने बढ़ाई यूपी बीजेपी की चिंता#
#चार मुद्दे बने चर्चा का केंद्र—भ्रष्टाचार, जातीय समीकरण, कार्यकर्ताओं की स्थिति और नौकरशाही#
#लखनऊ: में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े लगातार संगठन के विभिन्न स्तरों से जमीनी फीडबैक ले रहे हैं। हालिया लखनऊ और गोरखपुर दौरों में उन्होंने पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों के साथ बैठकें कीं। सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों और संवाद के दौरान प्रदेश की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति को लेकर कई गंभीर मुद्दे सामने रखे गए हैं#
#इनमें प्रमुख रूप से भ्रष्टाचार की शिकायतें, जातीय आधार पर बढ़ती खींचतान, जमीनी कार्यकर्ताओं की स्थिति और नौकरशाही के रवैये से जुड़े फीडबैक शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इन फीडबैक को प्रदेश प्रभारी ने गंभीरता से लिया है और संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक भी इसकी जानकारी पहुंचाई गई है। हालांकि, इन चारों बिंदुओं पर भाजपा की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है#
#गौरतलब है कि गोरखपुर में तावड़े ने 62 विधानसभा क्षेत्रों से संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने और बूथ स्तर से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर आगे की रणनीति बनाने पर जोर दिया#

No comments