Breaking News

#हरदोई:- गोपामऊ- भाजपा विधायक के सुपुत्र रवि प्रकाश के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता#


#हरदोई:- गोपामऊ- भाजपा विधायक के सुपुत्र रवि प्रकाश के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता#

#हरदोई: गोपामऊ- विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के सुपुत्र एवं टड़ियावां ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश का जन्मदिन शनिवार को टड़ियावां परिसर में धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं#

#सुबह से ही टड़ियावां ब्लाक परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सभागार में पहुंचे लोगों से ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने मुलाकात कर सभी का आभार जताया। इस दौरान समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं#

#जन्मदिन के अवसर को जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए जरूरतमंदों एवं क्षेत्रवासियों के बीच खुशियां साझा करने का संदेश दिया गया। रवि प्रकाश ने कहा कि जन्मदिन की खुशी तभी सार्थक है, जब इसमें अपने लोगों और जरूरतमंद परिवारों को भी शामिल किया जाए। क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता देने की बात कही#

#कार्यक्रम में अरविंद कुमार वर्मा, प्रधान पुरवा देवरिया, श्रवण पाण्डेय, ग्राम पंचायत जंगरौली, सर्वेंद्र कुमार राव, ग्राम प्रधान रावल, आवेश अहमद, ग्राम प्रधान लिलवल, उदय राज, प्रधान प्रतिनिधि बर्रा सराय, सर्वेश वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि काकूमऊ, छोटे गाजी साखिन प्रधान प्रतिनिधि, अनीश अहमद गाजी पाला, सेती प्रधान कपिल, नितिन अमेठिया प्रधान प्रतिनिधि, कृष्ण मोहन शुक्ला सहित सैकड़ों समर्थक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे#

No comments