#हरदोई:- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक#
#हरदोई:- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक#
#ऋण संबंधी अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के दिए गए निर्देश#
#हरदोई: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शनिवार को जनपद के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई#
#बैठक जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक के निर्देशन में हुई। इस दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने बैंक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋण संबंधी अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए#
#उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित ऋण संबंधी प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। बैठक में जनपद के विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई#

No comments