Breaking News

#हरदोई:- पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच कुल्हाड़ी की मार, बघौली क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रहे हरे-भरे पेड़#


#हरदोई:- पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच कुल्हाड़ी की मार, बघौली क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रहे हरे-भरे पेड़#

#हरदोई: एक तरफ जहाँ जिलाधिकारी जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार पौधारोपण और जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस और वन विभाग की कथित मिलीभगत से लकड़कट्टों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं#

#ताज़ा मामला कोतवाली बघौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सारीपुर हीरालाल का है, जहाँ दिन-दहाड़े हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर उन्हें बेखौफ काटा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग और पुलिस की सुस्ती व शह के कारण ये लकड़कट्ठे बिना किसी डर के अपनी मनमानी पर आमादा हैं#

#दिन के उजाले में पर्यावरण को पहुँचाए जा रहे इस नुकसान से ग्रामीणों में गहरा रोष है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में लकड़कट्टों और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे, या फिर हर बार की तरह इस गंभीर मामले को भी कागजी खानापूर्ति कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा#

No comments