Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं#


#हरदोई:- सवायजपुर- में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं#

#शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश#

#हरदोई: तहसील सवायजपुर में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं#

#जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें मौके पर ही निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। भूमि एवं राजस्व विवादों को लेकर जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनें और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि विवादों का प्रभावी समाधान हो सके#

#वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों एवं फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, उप जिलाधिकारी सवायजपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे#

No comments