#हरदोई:- बघौली- में हर दिन हरे पेंड़ो पर चल रहा आरा! जामुन और महुआ के पेड़ों की कटाई से उठे सवाल#
#हरदोई:- बघौली- में हर दिन हरे पेंड़ो पर चल रहा आरा! जामुन और महुआ के पेड़ों की कटाई से उठे सवाल#
#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र के पापड़ पुरवा गांव में जामुन और महुआ के पुराने पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार, 8 सितंबर को कुछ पेड़ों को काटकर धराशायी कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में खड़े हरे-भरे और फलदार पेड़ों की कटाई की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों को काटने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है#
#ग्रामीणों ने मामले की जांच कर पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जामुन और महुआ जैसे पुराने पेड़ पर्यावरण के साथ-साथ ग्रामीण जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पेड़ों की कटाई पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है। अब देखना होगा कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है#

No comments