#हरदोई:- बिलग्राम- गंगा का पानी उतरा तो दिखी तबाही, फसलें बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा#
#हरदोई:- बिलग्राम- गंगा का पानी उतरा तो दिखी तबाही, फसलें बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा#
#हरदोई: बिलग्राम- तहसील क्षेत्र के कटरी इलाके में गंगा का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ अब धीरे-धीरे कम हो रही है। पानी उतरने के बाद म्योरा समेत आसपास के कई गांवों में बाढ़ से हुई तबाही साफ दिखाई देने लगी है। खेतों में खड़ी धान, तिल, बाजरा और हरी सब्जियों की फसलें कई दिनों तक दो से तीन फीट पानी में डूबी रहीं। पानी में डूबने से फसलें गलकर सड़ गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है#
#ग्रामीणों के मुताबिक, किसानों ने कर्ज लेकर फसलों की बुआई और देखरेख की थी। महीनों की मेहनत बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गई। कई निचले इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। वहीं, खेतों में हरा चारा नष्ट होने से पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है#
#बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांवों में जलभराव और गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसलों का सर्वे कराने, नुकसान के आधार पर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है#

No comments