#हरदोई:- भरखनी में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा#
#हरदोई:- भरखनी में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा#
#मेरे सपनों का भारत’ विषय पर बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की परिकल्पना, मुख्य अतिथि ने किया उत्साहवर्धन#
#सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय स्तर पर आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का ब्लॉक स्तरीय आयोजन गुरुवार को ब्लॉक सभागार भरखनी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी प्रदेश अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश रहे#
#कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया। बच्चों ने कला और रचनात्मकता के माध्यम से देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के संकल्प को दर्शाया#
#कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चित्रकला केवल रंगों और रेखाओं का संयोजन नहीं, बल्कि बच्चों के विचारों, सपनों और कल्पनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है#
#उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें, अपनी प्रतिभा को निरंतर विकसित करें और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें। उन्होंने शिक्षकों को भी बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया#
#इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी, हरदोई ने अपने संबोधन में कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के प्रति अपनी सोच और भविष्य की कल्पनाओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है#
#उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया#
#कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी भरखनी सहित शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे#
#प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ की कल्पना को चित्रों में उकेरते हुए विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी जागरूकता एवं रचनात्मक सोच का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा#
#कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाने के लिए विकास खण्ड के शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बच्चों के साथ उपस्थित रहे#

No comments